आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
16-07-2017 हमारा उद्देश्य हो संसार का भला करना न कि अपने नाम का ढोल पीटना - स्वामी विवेकानन्द |
15-07-2017 हम वो हैं जो हमें हमारी सोचने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं, शब्द गौण हैं विचार रहते हैं वे दूर तक यात्रा करते हैं - स्वामी विवेकानन्द |
14-07-2017 हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है - गौतम बुद्ध |
13-07-2017 स्वयं में बहुत सी कमियों के बावजूद यदि मैं स्वयं से प्रेम कर सकता हूँ तो फिर दूसरों में थोड़ी बहुत कमियों की वजह से उनसे घृणा कैसे कर सकता हूँ - स्वामी विवेकानन्द |
12-07-2017 स्वधर्म के प्रति प्रेम, परधर्म के प्रति आदर और अधर्म के प्रति उपेक्षा करनी चाहिए - आचार्य विनोबा भावे |
11-07-2017 स्वतंत्र होने का साहस करो जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो - स्वामी विवेकानन्द |
10-07-2017 स्वतंत्र वही हो सकता है, जो अपना काम अपने आप कर लेता है - आचार्य विनोबा भावे |
09-07-2017 स्वतंत्र वही हो सकता है जो अपना काम अपने आप कर लेता है - आचार्य विनोबा भावे |
08-07-2017 सौभाग्य वीर से डरता है और कायर को डराता है - अज्ञात |
07-07-2017 सेवा छोटी है या बड़ी, इसकी कीमत नहीं है। किस भावना से, किस दृष्टि से वह की जा रही है, उसकी कीमत है - आचार्य विनोबा भावे |
06-07-2017 सुधारक चाहे कितना भी श्रेष्ठ पंक्ति का क्यों न हो, जब तक जनता उसे परख नहीं लेगी, उसकी बात नहीं सुनेगी - आचार्य विनोबा भावे |
05-07-2017 साफ़ सुथरे सादे परिधान में ऐसा यौवन होता है जिसमें अधिक उम्र छिप जाती है - अज्ञात |
04-07-2017 समय परिवर्तन का धन है। परंतु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं - रवींद्रनाथ ठाकुर |
03-07-2017 सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को समझकर उनका सुधार कर सकता हो - अज्ञात |
02-07-2017 सत्याग्रह बलप्रयोग के विपरीत होता है। हिंसा के संपूर्ण त्याग में ही सत्याग्रह की कल्पना की गई है - महात्मा गांधी |
01-07-2017 सच्चाई से जिसका मन भरा है, वह विद्वान न होने पर भी बहुत देश सेवा कर सकता है - पं. मोतीलाल नेहरू |
30-06-2017 सच्चा बलवान तो वही होता है, जिसने अपने मन पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया हो - अज्ञात ।
29-06-2017 संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है असंभव से भी आगें निकल जाना - स्वामी विवेकानन्द |
28-06-2017 संतोष का वृक्ष कड़वा है लेकिन इस पर लगने वाला फल मीठा होता है - स्वामी शिवानंद |
27-06-2017 वीरता से आगे बढ़ो। एक दिन में सफलता की कोशिश न करो। अपने आदर्श पर डटे रहो। स्वार्थ और ईर्ष्या से बचो।
26-06-2017 विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है। - रवींद्रनाथ ठाकुर
25-06-2017 विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं। - रवींद्र
24-06-2017 विश्व एक व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं ।- स्वामी विवेकानन्द
23-06-2017 विचारकों को जो चीज़ आज स्पष्ट दीखती है दुनिया उस पर कल अमल करती है। - आचार्य विनोबा भावे
22-06-2017 वाणी चाँदी है, मौन सोना है, वाणी पार्थिव है पर मौन दिव्य।- कहावत
21-06-2017 वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता। - स्वामी विवेकानन्द
20-06-2017 लोहा गरम भले ही हो जाए पर हथौड़ा तो ठंडा रह कर ही काम कर सकता है। - सरदार पटेल
19-06-2017 लगातार पवित्र विचार करते रहे, बुरे संस्कारो को दबाने के लिए एक मात्र समाधान यहीं हैं। - स्वामी विवेकानन्द
18-06-2017 सच्चाई से जिसका मन भरा है, वह विद्वान न होने पर भी बहुत देश सेवा कर सकता है। - पं. मोतीलाल नेहरू
17-06-2017 सच्चा बलवान तो वही होता है, जिसने अपने मन पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया हो।
16-06-2017 संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है असंभव से भी आगें निकल जाना। - स्वामी विवेकानन्द