आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
06-12-2016 हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्वाद किया हुआ दिन है। - चार्ली चैपलिन
05-12-2016 जो आप खुद नहीं पसंद करते उसे दूसरों पर मत थोपिए। - कन्फ्यूशियस
04-12-2016 नफरत करना आसान है और प्रेम करना मुश्किल। दुनिया इसी तरह काम करती हैं। अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता है; और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं। - कन्फ्यूशियस
03-12-2016 आप कितना धीमे चल रहे हैं यह बात तब तक मायने नहीं रखती जब तक कि आप रुकें नहीं। - कन्फ्यूशियस
02-12-2016 आप कांच के दर्पण में अपना चेहरा देख सकते हैं; और अपने कर्म में आप अपनी आत्मा को देख सकते हैं। - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
01-12-2016 प्रसन्नता कोई पहले से निर्मित चीज नहीं है। यह आप ही के कर्मों से आती है। - दलाई लामा
30-11-2016 अपने विरोधियो से मित्रता कर लेना क्या विरोधियों को नष्ट करने के समान नहीं है? - अब्राहम लिंकन
29-11-2016 मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है। द्वेष करना तो बेहद बोझिल काम है। - मार्टिन लूथर किंग
28-11-2016 मोह में हम बुराइयां नहीं देख पाते, लेकिन घृणा में हम अच्छाइयां नहीं देख पाते। - इबा एज़रा
27-11-2016 अपराध होने ही न देना अपराधियों को दंडित करने से बेहतर है। - सीज़र बेकरिया
26-11-2016 मैं हिंसा पर आपत्ति उठाता हूं क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है; लेकिन इससे जो हानि होती है वह स्थायी होती है। - मोहनदास करमचंद गांधी
25-11-2016 करुणा, एक भाषा जिसे बधिर सुन सकते हैं और नेत्रहीन देख सकते हैं। - अज्ञात
24-11-2016 अगर आपको सफर आसान लगने लगे तो, हो सकता है आप उतार में जा रहे हों। - अज्ञात
23-11-2016 वैयक्तिक स्तर पर उदासीनता सामूहिक स्तर पर उन्माद में बदल जाती है। - डगलस होफ़्स्टेटर
22-11-2016 इस राष्ट्र को ऐसे नेताओं की आवश्यकता है जो जानते हैं कि इस देश की क्या आवश्यकताएं हैं। - अज्ञात
21-11-2016 हर शिशु इस संदेश के साथ आता है कि ईश्वर अभी इंसान से थका नहीं है। - टेगोर
20-11-2016 मनुष्य की सबसे शुरुआती आवश्यकताओं में एक है किसी ऐसे की ज़रूरत जो आपके रात को घर न लौटने पर चिंतित हो कि आप कहां हैं। - माग्रेट मीड
19-11-2016 भूले नहीं कि जीवन का व्यवसाय, व्यवसाय नहीं बल्कि जीवन है। - बी सी फोर्ब्स
18-11-2016 शिक्षा किसी घड़े को भरने जैसा नहीं है, यह तो अग्नि प्रज्ज्वलित करने जैसा है। - डब्लू बी यीट्स
17-11-2016 हथोड़ा कभी-कभी अपना निशाना चूक जाता है; लेकिन फूलों का गुलदस्ता कभी नहीं। - अज्ञात
16-11-2016 अपनी अभिलाषित वस्तुओं में से कुछ के बिना रहना भी सुख का अनिवार्य हिस्सा है। - बरट्रेंड रसेल
15-11-2016 व्यस्त रहना काफी नहीं है, व्यस्त तो चींटियां भी रहती हैं। सवाल यह है कि हम किस लिए व्यस्त हैं? - हेनरी डेविड थोरु
14-11-2016 कभी संदेह न करें कि विचारशील नागरिकों का छोटा समूह दुनिया बदल सकता है। वास्तव में, जो भी कुछ बदला हुए है तो ऐसे ही। - माग्रेट मीड
13-11-2016 दानशीलता हमारी क्षमता से अधिक देने में, और गौरव अपनी आवश्यकता से कम लेने में है। - खलील जिब्रान
12-11-2016 हम अपने बच्चों को दो ही स्थायी उत्तरदान देने की आशा कर सकते हैं। इनमें से एक है जड़ और दूसरा पंख। - होड्डिंग कार्टर
11-11-2016 जीवन का उत्तम उपयोग है इसे ऐसा कुछ करने में बिताना जो इससे अधिक स्थायी हो। - विलियम जेम्स
10-11-2016 इंसान जितनी सहजता से सलाह देता है उतनी सहजता से और कुछ नहीं देता। - ला रोचेफ़ोकोल्ड
09-11-2016 सफलता के लिए एलेवेटर कार्य नहीं कर रहा है। आपको सीढ़ियों का उपयोग करना होगा। एक बार में एक कदम। - जोए गिरार्ड
08-11-2016 सफलता की कामना करने वाले व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचने की प्रक्रिया के एक हिस्से के रुप में असफलता को एक स्वस्थ, अपरिहार्य हिस्सा मानना चाहिए। - डा.जोएस ब्रदर्स
07-11-2016 मुझे यकीन है कि सफल और असफल उद्यमियों में आधा फर्क तो केवल अध्यवसाय का ही है। - स्टीव जॉब्स
06-11-2016 अगर कुछ मायने रखता है तो वह है कर्म और प्रेम। - सिगमंड फ़्रोयड