आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
05-11-2016 अपने दुश्मनों को माफ कर दें, लेकिन उनके नाम कभी न भूलें। - जॉन एफ कैनेडी
04-11-2016 ऐसे कानून व्यर्थ हैं जिनके अमल की व्यवस्था ही न हो। - इटली की कहावत
03-11-2016 दूसरों के मामलों में न्याय हो यह सभी को भाता है। - इटली की कहावत
02-11-2016 यदि आपको किसी भी चीज़ पर यकीन करना है तो, तो पूरी तरह निस्संदेह और निर्विवाद रूप से करें। - वाल्ट डिज़्नी
01-11-2016 अभिकल्पना किसी यंत्र की बाहरी बनावट मात्र नहीं है। अभिकल्पना तो इसकी कार्यविधि का मूल है। - स्टीव जॉब्स
31-10-2016 रुकावटें वे भयावह वस्तुएं हैं जो आप उस समय देखते हैं जब आप अपने लक्ष्य से ध्यान हटा लेते हैं। - अज्ञात
30-10-2016 जब आप दो बुराइयों में से छोटी बुराई को चुनते हैं, तो याद रखें कि वह अभी एक बुराई ही है। - मैक्स लर्नर
29-10-2016 अच्छा क्या है, इसे सीखने के लिए एक हजार दिन भी अपर्याप्त हैं; लेकिन बुरा क्या है, यह सीखने के लिए एक घंटा भी ज्यादा है। - चीनी कहावत
28-10-2016 यदि आप मानसिक शांति के बदले में साम्राज्य भी प्राप्त करते हैं तो भी आप पराजित ही हैं। - अज्ञात
27-10-2016 उन लोगों से दूर रहें जो आप आपकी महत्त्वकांक्षाओं को तुच्छ बनाने का प्रयास करते हैं। छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं, लेकिन महान लोग आपको इस बात की अनुभूति करवाते हैं कि आप भी वास्तव में महान बन सकते हैं। - मार्क ट्वेन
26-10-2016 धमनियों की कठोरता की तुलना में दिलों की कठोरता से लोग जल्दी बूढ़े होते हैं। - अज्ञात
25-10-2016 जीवन की चुनौतियों का अर्थ आपकी विकलांगता नहीं है; उनका उद्देश्य आपको इस बात की खोज में सहायता करना है कि आप कौन हैं। - बर्नेस जानसन रीगन
24-10-2016 जब तक किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संभावनाओं से अधिक कार्य नहीं किया जाता है, तब तक उस व्यक्ति द्वारा वह सब कुछ नहीं किया जा सकेगा जो वह कर सकता है। - हेनरी ड्रम्मन्ड
23-10-2016 यदि आप सौ व्यक्तियों की सहायता नहीं कर सकते तो केवल एक की ही सहायता कर दें। - मदर टेरेसा
22-10-2016 यदि आप तर्क करते हैं तो अपने मिज़ाज (गुस्से) का ध्यान रखें। आपका तर्क, यदि आपके पास कोई है, स्वयं इसकी देखभाल कर लेगा। - जोसेफ फेर्रेल
21-10-2016 वास्तविक महानता की उत्पत्ति स्वयं पर खामोश विजय से होती है। - अज्ञात
20-10-2016 अपनी सोच को कैसे बेहतर बनाए, यह सीखने से उत्कृष्ट कुछ नहीं। - अज्ञात
19-10-2016 अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता है। - अरस्तु
18-10-2016 स्वास्थ्य और बुद्धिमत्ता जीवन के दो आशीर्वाद हैं। - मिनेंडर
17-10-2016 एक झूठ हजार सच्चाईयों का नाशकर देता है। - लिंडा पोइनडेक्सटर
16-10-2016 ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं है। - विलियम शेक्यपियर
15-10-2016 ईर्ष्या और क्रोध से जीवन क्षय होता है। - बाइबिल
14-10-2016 आमतौर पर आदमी उन चीज़ों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है जिनका उससे कोई लेना देना नहीं होता। - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
13-10-2016 आपकी प्रतिभा भगवान का दिया उपहार है। आप जो कुछ इससे करते हैं, वह भगवान के प्रति आपकी कृतज्ञता है। - अज्ञात
12-10-2016 इंसान जितनी सहजता से सलाह देता है उतनी सहजता से और कुछ नहीं देता। - ला रोचेफ़ोकोल्ड
11-10-2016 सफलता पद से नहीं बल्कि इस बात से तय होती है कि हमने किन संघर्षों का सामना करके उसे पाया है। - अज्ञात
10-10-2016 अच्छा क्या है, इसे सीखने के लिए एक हजार दिन भी कम हैं, लेकिन बुरा क्या है, यह सीखने के एक घंटा भी ज्यादा है। - चीनी कहावत
09-10-2016 हमें जो मिलता है, उससे हम जीविका बना सकते हैं, लेकिन हम जो देते हैं, वह जीवन बनाता है। - आर्थर एशे
08-10-2016 वास्तविक महानता की उत्पत्ति स्वयं पर खामोश विजय से होती है। - अज्ञात
07-10-2016 आपकी मनोवृत्ति ही आपकी महानता को निर्धारित करती है। - अज्ञात
06-10-2016 सफल मनुष्य बनने के प्रयास से बेहतर है गुणी मनुष्य बनने का प्रयास। - अल्बर्ट आइंस्टीन.