आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
04-09-2016 कोई मनुष्य इतना बुरा नहीं होता कि कभी सुधर न सके। - स्वेट मार्डेन
03-09-2016 व्यंग्य और ताना पैनी तलवार के समान अपने मालिक की ही उँगलियों को काट देता है। - ऐरो स्मिथ
02-09-2016 मूर्खों से अपनी प्रशंसा सुनने की अपेक्षा बुद्धिमान की फटकार सुनना अधिक अच्छी बात है। - रामलाल
01-09-2016 एक ऐसा व्यक्ति जिसने कभी गलती नहीं की है, इसका मतलब उसने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास ही नहीं किया है। - अल्बर्ट आईंस्टिन
31-08-2016 सबसे अच्छी चीज़ पाने की जिसकी आकांक्षा होती है, उसे बहुत सी अच्छी चीज़ें छोड़ देनी पड़ती हैं। - रवींद्रनाथ टैगोर
30-08-2016 गलती करने की बजाय देर करना कहीं अधिक अच्छा होता है। - थॉमल जेफरसन
29-08-2016 अपने ज्ञान पर गर्व करना सबसे बड़ी मूर्खता है। - स्वामी विवेकानंद
28-08-2016 प्रसन्न चेहरे से न केवल आप अपना तनाव दूर करते हैं बल्कि दिन भर मिलने वाले हर व्यक्ति को भी तनाव मुक्त कर देते हैं। - हर्षिता मुखता
27-08-2016 हमें यह मानना बंद कर देना चाहिए कि ऐसा कार्य जिसे पहले कभी नहीं किया गया हो, उसे कभी किया ही नहीं जा सकता है। - डोनल्ड एम. नेलसन
26-08-2016 हमारी पहचान हमेशा हमारे द्वारा की गई उपलब्धियों से होती है। - अमरीकी कहावत
25-08-2016 वह व्यक्ति समर्थ है जो यह मानता है कि वह समर्थ है। - बुद्ध
24-08-2016 व्यक्ति के शत्रु की नहीं, बल्कि उसकी स्वयं की सोच ही उसे बुराइयों की तरफ ले जाती है। - बुद्ध
23-08-2016 हमारी पहचान हमेशा हमारे द्वारा छोड़ी गई उपलब्धियों से होती है। - अमेरिकी कहावत
22-08-2016 महान कार्यों को पूरा करने के लिए हमें न केवल कार्य करने चाहिए बल्कि स्वप्न भी देखने चाहिए। - एनोटोले फ्रांस
21-08-2016 जब हम कठिन कार्यों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर खुशी एवं उत्साह से निष्पादित करते हैं तो चमत्कार हो सकते हैं । - अज्ञात
20-08-2016 मानव अपनी सोच की आंतरिक प्रवृति को बदलकर ही अपने जीवन के बाह्य पहलूओं को बदल सकता है। - अल्बर्ट गिल्बर्ट
19-08-2016 आप तभी असफल होते है जब आप प्रयास करना बंद कर देते है। - एल्बर्ट हब्बार्ड
18-08-2016 यदि आप यह मानते है कि आप कर सकते हैं, तो संभवतः आप कर सकते हैं। यदि आप यह सोचते है कि आप नहीं कर सकते, तो सुनिश्चित है आप नहीं कर पाएंगे। विश्वास एक ऐसा स्विच है जो आपको जीवन में आगे बढ़ाता है। - डेनिस वेटले
17-08-2016 असंभव और संभव के बीच का अंतर व्यक्ति के दृढ़ निश्चय पर निर्भर करता है। - टॉम लासोर्डा
16-08-2016 हमारी महान उपलब्धि गिरने से बचने में नहीं अपितु हर बार गिर कर उठने में निहित होती है। - कन्फ्यूसियस
15-08-2016 मेरे अनुभव के अनुसार, केवल एक ही प्रेरणा होती है वह है इच्छा। - जेन स्माईली
14-08-2016 अपने मामलों में मस्तिष्क का और दूसरों के साथ व्यवहार करने में दिल का प्रयोग करें। - डोनल्ड लेयर्ड
13-08-2016 अच्छे मित्र के साथ कोई भी मार्ग लंबा नहीं होता। - तुर्की कहावत
12-08-2016 प्रेरणा अपने अंतर्मन से प्रेरित होने वाली आग है। यदि कोई व्यक्ति आपके भीतर इस आग को जलाने का प्रयास करता है तो इस बात की संभावना है कि यह थोड़ी देर ही जलेगी। - स्टीफेन आर कौवे
11-08-2016 किसी को अपने सपने चुराने न दें। यह आपके सपने हैं, न कि किसी और के। - डैन जाड्रा
10-08-2016 अच्छा निर्णय अनुभव से प्राप्त होता है लेकिन दुर्भाग्यवश, अनुभव अक्सर खराब निर्णयों से ही होता है। - जिम हार्निंग
09-08-2016 सफलता का कोई रहस्य नहीं होता है, यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का ही परिणाम होता है। - कॉलिन पॉवेल
08-08-2016 लोग अपने कर्तव्य तो भूल जाते हैं लेकिन अपने अधिकार उन्हें याद रहते हैं। - इंदिरा गांधी
07-08-2016 आपके जीवन के प्रश्न का उत्तर आप ही है, और आपके जीवन की समस्याओं का समाधान भी आप ही है। - जॉय कोरडेयर
06-08-2016 अपने ऊपर विश्‍वास रखें। जितना आप करते है उससे कही अधिक आप जानते है। - बेंजामिन स्पॉक
05-08-2016 पहले से ही कुछ निर्धारित नहीं होता, आपकी विगत वाधाएं वह मार्ग प्रदान करती हैं जिस पर चल कर आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। - राल्फ ब्लम