आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
04-08-2016 मैं आपको सफलता का सूत्र तो नहीं दे सकता, लेकिन आपको असफलता का सूत्र बता सकता हूँ-वह है - हर व्यक्ति को खुश करने का प्रयास करें। - हर्बट बैयार्ड
03-08-2016 दृढ़ इच्छाशक्ति और उम्मीद ही बेहतर भविष्य की चाबी है। जिनके पास यह खज़ाना है उन्हें किसी भी परिस्थिति में किसी से घबराने की जरुरत नहीं। - दलाई लामा
02-08-2016 यदि आप आशा नहीं करते हैं तो आपको इस बात का पता नहीं लगेगा कि आपकी आशाओं से परे क्या है । - सेंट क्लेमेंट ऑफ एलेक्जैन्ड्रिया
01-08-2016 असफलता प्रयास बंद करने का परिणाम होती है। - फ्लोरेंस ग्रिफ्फिथ जायनर
31-07-2016 चुनौतियों को स्वीकार करें, ताकि आप विजय का आनंद उठा सकें। - जनरल जार्ज एस. पैट्टोन
30-07-2016 क्रोध ज्ञान का प्रकाश बुझा देता है। - आर.जी.इंगरसोल
29-07-2016 मनपसंद कार्य करना खुशी का रहस्य नहीं है, बल्कि मन से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना है। - जेम्स एम बुर्री
28-07-2016 केवल कठिनाइयों से बचने के लिए प्रार्थना न करें, बल्कि उन्हें सहन करने के लिए पर्याप्त सामर्थ्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें। - फिलिप ब्रुक्स
27-07-2016 कुछ ऐसा प्राप्त करना जिसे आपने पहले कभी प्राप्त नहीं किया हो, अवश्य ही आपको ऐसा व्यक्ति बना देगा जो आप पहले कभी नहीं थे। - ब्रिअन ट्रेसी
26-07-2016 मजबूरी की स्थिति आने से पहले ही परिवर्तन कर लें। - जैक वैल्च
25-07-2016 मात्र ज्ञान ही पर्याप्त नहीं बल्कि वह व्यवहार में भी आना चाहिए। मात्र इच्छा करना ही पर्याप्त नहीं बल्कि कार्य करना भी आवश्यक है। - गोएथ
24-07-2016 किसी व्यक्ति के संस्कार की परीक्षा तो विषम परिस्थिति में उसके व्यवहार से होती है। जब सब कुछ ठीक चल रहा हो तो कोई भी अच्छा व्यवहार कर सकता है। - जार्ज बर्नाड शॉ
23-07-2016 जीवन जीने के मात्र दो ही तरीके है। पहला यह मानना कि कोई घटना चमत्कार नहीं होती और दूसरा, हर घटना एक चमत्कार है। - अल्बर्ट आईन्सटीन
22-07-2016 आप ठहर सकते हैं लेकिन समय किसी के लिए नहीं ठहरता। - बेंजामिन फ्रेंकालिन
21-07-2016 यदि आपको पहली बार में सफलता नहीं मिलती है तो फिर से कड़ी मेहनत करें। - बिलियम फैदर
20-07-2016 अपने कार्य की योजना बनाए तथा योजना पर कार्य करें। - नेपोलियन हिल
19-07-2016 हमारी खुशियाँ हम पर निर्भर करती है। - अरस्तु
18-07-2016 जोख़िम उठाने का साहस रखने वाला व्यक्ति संभवत अपनी सीमा अच्छी तरह पहचानता है। - टी.एस. एलियट
17-07-2016 आप अपने भाग्य को बदल नहीं सकते...लेकिन आप अपनी आदतों को जरूर बदल सकते है...निश्चित ही आपकी आदतें आपका भाग्य बदल देंगी। - डॉ. अब्दुल कलाम
16-07-2016 कल्पना के उपरांत साहस भी दिखाना चाहिए। सीढ़ियों को देखना ही पर्याप्त नहीं होता - हमें सीढ़ियों पर अवश्य चढ़ना भी चाहिए। - वैन्स हैवनेर
15-07-2016 आपकी समस्या वास्तव में कभी भी आपकी समस्या नहीं होती है, अपनी समस्या के प्रति आपकी प्रतिक्रिया आपकी समस्या बन जाती है। - ब्राइन किन्से
14-07-2016 जिस चीज़ को आप बदल नहीं सकते, उसे आपको अवश्य ही सहन करनी चाहिए। - किंग्सले फ्लेचर
13-07-2016 सपना वह नहीं है जो हम नींद में देखते हैं बल्कि हमारे सपने तो हमें सोने नहीं देते। - अब्दुल कलाम
12-07-2016 बुद्धिमान व्यक्ति वह होता है जो उन चीज़ों के लिए दुखी नहीं होता जो उसके पास नहीं है, बल्कि उस चीज़ के लिए खुश होता है जो उसके पास है। - एपिकटेटस
11-07-2016 प्रत्येक कृति में सुंदरता होती है, पर हर कोई इसे देख नहीं पाता। - कन्फूशियस
10-07-2016 डर ही एक ऐसी चीज़ है जिससे हमे डरना चाहिए। - फ्रैंकलिन डी
09-07-2016 प्रत्येक बच्चे में एक प्रतिभा होती है, समस्या यह है कि युवा होने पर उस प्रतिभा को कैसे बरकरार रखा जाए। - पैवलो पिकासो
08-07-2016 हमारे बहुत से सपने असंभव होते है, फिर वह असंभाव्य होते है और अंत में वह अपरिहार्य हो जाते है। - अज्ञात
07-07-2016 आप जहाँ पर है वहीं पर अच्छे कार्य करते रहें, यही छोटे-छोटे अच्छे कार्य आपको संसार में महान बनाते है। - आर्कविशप डेसमांड टुटु
06-07-2016 जीवन में सफलता प्रतिभा या अवसर का विषय नहीं है बल्कि वह लक्ष्य के प्रति दृढता़ और निश्चय का है। - सी. डब्ल्यू. वेन्डेट
05-07-2016 सफलता प्रतिदिन की छोटी-छोटी उपलब्धियों से ही प्राप्त होती है। - लैड्डी एफ.हटूर