आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
04-07-2016 यदि आपको पहली बार में सफलता नहीं मिलती है, तो फिर से कड़ी मेहनत करें। - एंथनी रायन
03-07-2016 हम वस्तुओं को वैसे नहीं देखते जैसी वे है, हम उन्हें वैसे देखते जैसे हम हैं। - विलियम फैदर
02-07-2016 बड़ी सफलता निरंतर छोटे प्रयासों का परिणाम होता है। - अज्ञात
01-07-2016 उत्साह से परिपूर्ण व्यक्ति किसी भी कार्य में सफल होता है। - चार्ल्स श्वेब
30-06-2016 मैंने तो यह पाया है कि यदि आप जिंदगी से प्यार करते है तो, जिंदगी आप से प्यार करती है। - आर्थर रुबिन्स्टीन
29-06-2016 दुनिया वैसी नहीं है जैसा उसके बारे में हम सोचते है, यदि हम अपने विचारों को बदल सकें, तो हम दुनिया को बदल सकते हैं। - एच.एम.टोममिलसन
28-06-2016 जब तक आस्था जीवित होती है आशा कभी नहीं मिटती है, और जब तक आशा है तब तक आस्था कभी नष्ट नहीं होती है, तथा आशा और आस्था दोनों शाश्वत हैं। - अज्ञात
27-06-2016 ऐसा व्यक्ति जिसने कभी आशा नहीं की, वह कभी निराश भी नहीं होता है। - विलियम शेक्सपियर
26-06-2016 बुद्धिमता की पुस्तक में ईमानदारी पहला अध्याय है। - थॉमस जेफ्फरसन
25-06-2016 कार्य सही या गलत नहीं होता है, लेकिन जब वह आंशिक और अधूरा होता है तो तभी सही और गलत की बात सामने आती है। - ब्रूस ली
24-06-2016 वह व्यक्ति कर्मठ नहीं है जो काम देखते ही घबराए, कर्मठ तो वह व्यक्ति है जो काम को समय से पहले कर दिखाए। - रॉस पेरोट
23-06-2016 यदि आप चाहते है कि आपका बच्चा सही मार्ग पर चले तो केवल उसे सही मार्ग की जानकारी प्रदान न करें, बल्कि उस पर स्वयं चल कर दिखाएं। - जे ए रोसेनक्रांज
22-06-2016 कार्य में व्यस्त रहकर निराशा को दूर भगाया जा सकता है। - जॉन बेइज़
21-06-2016 कल तो बीत गया। आने वाला कल अभी आया नहीं है। हमारे पास केवल आज है। आईए शुरुआत करें। - मदर टेरेसा
20-06-2016 इस बात का महत्व नहीं है कि दुनिया में हम कहा खड़े हैं अपितु महत्व तो इस बात का है कि हम किस दिशा की तरफ अग्रसर है। - औलिवर वेन्डेल होम्स
19-06-2016 जब आपका जन्म हुआ तब आप रोए और जग हँसा था। अपने जीवन को इस प्रकार जीएं कि जब आपकी मृत्यु हो तो जग रोए और आप हँसे। - कबीर
18-06-2016 बुद्धिमान व्यक्तियों की प्रशंसा की जाती है, धनवान व्यक्तियों से ईर्ष्या की जाती है, बलशाली व्यक्तियों से डरा जाता है, लेकिन विश्वास केवल चरित्रवान व्यक्तियों पर ही किया जाता है। - अल्फ्रेड एडलर
17-06-2016 ईमानदारी के लिए किसी वेशभूषा या साज श्रृंगार की आवश्यकता नहीं होती है, केवल सादगी अपनाएं। - औटवे
16-06-2016 भगवान पर विश्‍वास न रखने वाले व्यक्ति के लिए मृत्यु एक अंत है जबकि विश्‍वास रखने वाले के लिए यह एक शुरुआत है। - अज्ञात
15-06-2016 मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसे हँसने का गुण प्राप्त है। - ग्रेविल्ले
14-06-2016 जब आप स्थितियों को देखने का नजरिया बदल लेते हैं, तो वे स्थितियों जिन्हें आप देखते हैं, अपने आप बदल जाती हैं। - वायन डायर
13-06-2016 जिस प्रकार श्रम करने से शरीर मजबूत होता है उसी तरह कठिनाइयों से मस्तिष्क सुदृढ़ होता है। - सेनेका
12-06-2016 आप में कितनी भी योग्यता क्यों न हों, बिना एकाग्रचित हुए आप महान कार्य नहीं कर सकते है। - बिल गेट्स
11-06-2016 जब आप शहद की खोज में निकलते है तो मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने की संभावना को स्वीकार लेना चाहिए। - जोसेफ जोबर्ट
10-06-2016 वह एक मात्र स्थान जहाँ पर सपने असंभव होते है वह स्वयं आपका मस्तिष्क है। - ईमैली
09-06-2016 अपनी सफलता अथवा असफलता की संभावनाओं का आकलन करने में समय नष्ट न करें। केवल अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और कार्य आरंभ करें। - गुआन यिन
08-06-2016 कल तो बीत गया, आने वाले कल अभी आया नहीं है। हमारे पास केवल आज ही है, आइए शुरुआत करें। - मदर टेरेसा
07-06-2016 कायर बनकर सौ वर्ष जीने से अच्छा है कि बहादुर बनकर एक वर्ष जिया जाए। - मैडोना
06-06-2016 स्वतः प्रेरित होकर कार्य करना किसी भी बुद्धिमान व्यक्ति का सबसे अच्छा गुण होता है। - जॉन डब्ल्यू फोस्टर
05-06-2016 हर व्यक्ति दुनिया को बदलने की सोचता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति स्वयं को बदलने की नहीं सोचता है। - लियो टॉलस्यटाय
04-06-2016 जिंदगी वैसी नहीं है जैसी आप इसके लिए कामना करते हैं, यह तो वैसी बन जाती है जैसा आप इसे बनाते हैं। - एंथनी रायन