आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
03-06-2016 स्वतः प्रफुल्ल व्यक्ति के लिए सभी परिस्थितियाँ अनुकूल होती है। - होरेस फ्रिस्स
02-06-2016 यदि कोई व्यक्ति धन को ज्ञान अर्जित करने में खर्च करता है तो उस ज्ञान को उससे कोई नहीं छीन सकता है| - बेंजामिन फ्रेंकलिन
01-06-2016 अध्यापक मार्गदर्शक का काम करते हैं, चलना आपको स्वयं पड़ता है। - चीनी कहावत
31-05-2016 जीवन का महानतम उद्देश्य किन्हीं ऐसे कार्यों के लिए होना चाहिए जो मरने के बाद भी बन रहे। - विलियम जेम्स
30-05-2016 कठिनाइयों का अर्थ आगे बढ़ना है, न कि निरुत्साहित होना, मानवीय भावना का अर्थ संघर्ष से मजबूत होना होता है। - विलियम एल्लेरी चैन्निंग
29-05-2016 रणनीति कितनी भी अच्छी क्यों न हो, आपको कभी-कभी परिणामों पर विचार करना चाहिए। - सर विंसटन चर्चिल
28-05-2016 मूर्ख व्यक्ति की पहचान उसकी वाचलता से होती है और बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान उसके मौन रहने से होती है। - पाइथागौरस
27-05-2016 श्रम के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती। - मैरी कैस
26-05-2016 लेखन कार्य अच्छा है, सोच-विचार करना बेहतर है। चतुराई अच्छी है, लेकिन धीरज रखना बेहतर है। - हेरमन हेस्स
25-05-2016 जब आप जगे होते है, तब आप सर्वश्रेष्ठ स्वप्न देखते है। - चैरी ग्लाइडरब्लूम
24-05-2016 सभी से प्रेम करें, कुछ पर विश्‍वास करें और किसी के साथ अन्याय न करें। - विलियम शेक्सपिय
23-05-2016 ज्ञान में पूंजी लगाने से सर्वाधिक ब्याज मिलता है। - बेंजामिन फ्रेंकलिन
22-05-2016 व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है, जन्म से नहीं। - चाणक्य
21-05-2016 प्रकृति की गति अपनाएं, उसका रहस्य है धीरज। - राल्फ वाल्डो इमर्सन
20-05-2016 सदा जवान रहने के लिए मुख का सौंदर्य नहीं, मस्तिष्क की उड़ान ज़रूरी हैं। - मार्टी बुचेला
19-05-2016 आप वास्तविकता से आंखे मूंद सकते है लेकिन स्मृतियों से नहीं। - स्तानिस्ला लैक
18-05-2016 आपके आसपास के लोगों में से कोई भी जब आपके मानदंडों पर खरा न उतरे तो मान लीजिए कि आपको अपने मानदंडों को फिर से परखने का समय आ गया है। - बिल लेमली
17-05-2016 अगर आप आराम की जिंदगी चाहते हैं तो आपको थोड़ी बहुत परेशानी उठानी ही होगी। - एबिगैल वैन ब्यूरेन
16-05-2016 मेरा दृष्टिकोण तो यह है कि अगर आप इंद्रधनुष देखना चाहते हैं तो, आपको वर्षा सहन करनी होगी। - डॉली पार्टन
15-05-2016 आप जितना कम बोलेंगे, आपकी उतनी ही सुनी जाएगी। - पॉलिन फिलिप्स
14-05-2016 असफल व्यक्तियों में से निन्यावे प्रतिशत वे लोग होते हैं जिनकी आदत बहाने बनाने की होती है। - जार्ज वाशिंगटन कार्वर
13-05-2016 केवल प्रतिभाशाली होने से ही काम नहीं चलता। ईश्वर प्रतिभा देता है तो प्रतिभा को विलक्षणता में परिणत कर देता है काम। - अन्ना पाव्लोवा
12-05-2016 जीवन का मुख्य लक्ष्य है आत्मविकास। एक दूसरे के स्वभाव को पूर्णतः जानने के लिए हम इस दुनिया में है। - आस्कर वाइल्डü
11-05-2016 प्रेम के प्रादुर्भाव के लिए आशा की एक छोटी सी किरण ही पर्याप्त होती है। - मैरी हेनरी बेयले