संस्थान में हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी दिवस समारोह की रिपोर्ट

 
 
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्‍वर द्वारा 01 से 14 सितंबर 2017 के दौरान हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान कर्मचारियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता के साथ हुआ। दिनांक 04.09.2017 संस्थान अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दिनांक 07.09.2017 को संस्थान अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए हिंदी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संस्थान छात्रों की “अभिव्यक्ति”, साहित्य समिति, के सहयोग से 09 एवं 10 सितंबर 2017 को संस्थान छात्रों एवं शहर स्थित कॉलेज के छात्रों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

दिनांक 09 सितंबर को संस्थान छात्रों के लिए “रचनात्मक लेखन” एंव “आवाज़ दिल की” नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्रों ने भाग लिया।

संस्थान राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु संस्थान ने संस्थान सदस्यों के अतिरिक्‍त  दिनांक 10 सितंबर 2017 को अंतर-संस्थान हिंदी वाद-विवाद एवं बस ये पल (आशुभाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया ताकि राजभाषा के प्रचार-प्रसार को एक नई दिशा मिलें।  प्रतियोगिता में संस्थान छात्रों सहित शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों के 20 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में प्रो. प्रेम चंद पांडे, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. तबरेज़ खान एवं  डॉ. राज कुमार सिंह उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वयन अभिव्‍यक्‍ति टीम (अभिव्‍यक्‍ति) ने प्राध्यापक प्रभारी, राजभाषा एकक के संरक्षण में किया।

14.09.2017 को हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधिवत् रूप से अतिथियों के पुष्पगुच्छ के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. आर. रमेश, वरिष्ठ प्राध्यापक, राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर एवं समान्नित अतिथि प्रो. प्रेम चन्द पाण्डेय, वरिष्ट प्राध्यापक, भा.प्रौ.सं. भुवनेश्वर थे| डॉ. राज कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजभाषा के इतिहासिक पहलुओं को उजागर करते हुए राजभाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं माननीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का सन्देश पढ़ कर सुनाया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया| मुख्य अतिथि प्रो. आर. रमेश एवं सम्मानित अतिथि प्रो. पी.सी.पाण्डेय ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया| डॉ. रजनीश कुमार लोहानी, प्राध्यापक गाँधी इंजीनियरिंग कॉलेज भुवनेश्वर ने उपास्थित लोगो को संबोधित किया एवं हिंदी के विस्तार पर जोर दिया| प्रो. पी.सी.पाण्डेय ने अपने संबोधन में हिंदी बोलने एवं हिंदी में कार्य पर गर्व करने को कहा| मुख्य अतिथि प्रो. आर. रमेश ने अपने संबोंधन में अपने छात्र जीवन के समय तमिलनाडु में हिंदी विरोधी लहर के वावजूद हिंदी सिखने एवं हिंदी से उन्हें हुए लाभ को उजागर किया| अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाषा सिखने से मस्तिस्क कि कोशिकाएं सक्रिय होती है और स्मरण शक्ति बढती है| कार्यक्रम का समापन प्राध्यापक प्रभारी (राजभाषा) के धन्यवाद ज्ञापन एवं हिंदी एंड मशहूर कवि श्री दुष्यन्त कुमार की कविता “आग जलनी चाहिए” के पाठ से हुआ|