आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
15-06-2017 संतोष का वृक्ष कड़वा है लेकिन इस पर लगने वाला फल मीठा होता है। - स्वामी शिवानंद
14-06-2017 वीरता से आगे बढ़ो। एक दिन में सफलता की कोशिश न करो। अपने आदर्श पर डटे रहो। स्वार्थ और ईर्ष्या से बचो। - स्वामी विवेकानन्द
13-06-2017 विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है। - रवींद्रनाथ ठाकुर
12-06-2017 विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं। - रवींद्र
11-06-2017 विश्व एक व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं । - स्वामी विवेकानन्द
10-06-2017 विचारकों को जो चीज़ आज स्पष्ट दीखती है दुनिया उस पर कल अमल करती है।   - आचार्य विनोबा भावे
09-06-2017 वाणी चाँदी है, मौन सोना है, वाणी पार्थिव है पर मौन दिव्य। - कहावत
08-06-2017 सत्याग्रह बलप्रयोग के विपरीत होता है। हिंसा के संपूर्ण त्याग में ही सत्याग्रह की कल्पना की गई है। - महात्मा गांधी
07-06-2017 सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को समझकर उनका सुधार कर सकता हो।   - अज्ञात
06-06-2017 समय परिवर्तन का धन है। परंतु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं। - रवींद्रनाथ ठाकुर
05-06-2017 साफ़ सुथरे सादे परिधान में ऐसा यौवन होता है जिसमें अधिक उम्र छिप जाती है। - अज्ञात
04-06-2017 सुधारक चाहे कितना भी श्रेष्ठ पंक्ति का क्यों न हो, जब तक जनता उसे परख - नहीं लेगी, उसकी बात नहीं सुनेगी। आचार्य विनोबा भावे
03-06-2017 सेवा छोटी है या बड़ी, इसकी कीमत नहीं है। किस भावना से, किस दृष्टि से वह की जा रही है, उसकी कीमत है। - आचार्य विनोबा भावे
02-06-2017 सौभाग्य वीर से डरता है और कायरो डराता है। - अज्ञात
01-06-2017 स्वतंत्र वही हो सकता है जो अपना काम अपने आप कर लेता है। - आचार्य विनोबा भावे
31-05-2017 स्वयं में बहुत सी कमियों के बावजूद यदि मैं स्वयं से प्रेम कर सकता हूँ तो फिर दूसरों में थोड़ी बहुत कमियों की वजह से उनसे घृणा कैसे कर सकता हूँ। - स्वामी विवेकानन्द
30-05-2017 हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है। - गौतम बुद्ध
29-05-2017 हम वो हैं जो हमें हमारी सोचने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं, शब्द गौण हैं  विचार रहते हैं  वे दूर तक यात्रा करते हैं। - स्वामी विवेकानन्द
28-05-2017 हमारा उद्देश्य हो संसार का भला करना न कि अपने नाम का ढोल पीटना। - स्वामी विवेकानन्द
27-05-2017 प्रेम सबसे करो, भरोसा कुछ पर करो और नफरत किसी से न करो - ईसा मसीह
26-05-2017 प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है। - हरिऔध
25-05-2017 प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, पत्ते-पत्ते में शिक्षापूर्ण पाठ हैं, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है। - हरिऔध
24-05-2017 प्यार से हमेशा कोसों दूर रहने से अच्छा है, प्यार करके तबाह हो जाना - सेंट ऑगस्टीन
23-05-2017 प्यार की छुअन से हर कोई कवि बन जाता है - प्लेटो
22-05-2017 पुरुषों का प्रेम आंखों से और महिलाओं का प्रेम कानों से शुरू होता है - अज्ञात
21-05-2017 पहले हर अच्छी बात का मज़ाक बनता है, फिर विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार लिया जाता हैं । - स्वामी विवेकानन्द
20-05-2017 पसीने की स्याही से जो अपना मुकद्दर लिखते हे, उनके इतिहास के पन्ने कभी कोरे नही होते!
19-05-2017 पवित्रता, धैर्य तथा प्रयत्न के द्वारा सारी बाधाएँ दूर हो जाती हैं। इसमें कोई सन्देह नहीं कि सभी महान कार्य धीरे धीरे होते हैं ! - स्वामी विवेकानन्द
18-05-2017 18. पत्थर में ईश्वर के दर्शन करना काव्य का काम है। इसके लिए व्यापक प्रेम की आवश्यकता है। ज्ञानेश्वर महाराज भैंसे की आवाज़ में भी वेद श्रवण कर सके, इसलिए वह कवि हैं। - आचार्य विनोबा भावे
17-05-2017 निरहंकारिता से सेवा की कीमत बढ़ती है और अहंकार से घटती है। - आचार्य विनोबा भावे
16-05-2017 नियम के बिना और अभिमान के साथ किया गया तप व्यर्थ ही होता है। - वेदव्यास