आज का विचार

Filter By   Reset
 
DATE HINDI QUOTE
09-04-2017 किसी को भी भूख-प्यास अगर न लगती तो हमें अतिथि सत्कार का मौका कैसे मिलता। - आचार्य विनोबा भावे
08-04-2017 किसी एक विचार को अपने जीवन का लक्ष्य बनाओ, कुविचारो का त्याग कर केवल उसी विचार के बारे में सोचों, तुम पाओगे कि सफलता (Success) तुम्हारे कदम चूम रहीं हैं। - स्वामी विवेकानन्द
07-04-2017 किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आयें आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं। - स्वामी विवेकानन्द
06-04-2017 कामयाबी न मिले तो फिक्र मत करो। हिम्मत मत हारो। कोशिश जारी रखो। नाकामियों से सबक लेकर संघर्ष करते रहो। - स्वामी विवेकानन्द
05-04-2017 काम आरंभ करने मे देर न करो। और अगर काम शुरू कर दिया है तो उसे पूरा कर के ही छोड़ो। - आचार्य विनोबा भावे
04-04-2017 कलियुग में रहना है या सतयुग में, यह तो स्वयं चुनो, तुम्हारा युग तुम्हारे पास है। - आचार्य विनोबा भावे
03-04-2017 कर्म वह आईना है जो हमारा स्वरूप हमें दिखा देता है। अत - हमें कर्म का एहसानमंद होना चाहिए।
02-04-2017 एकता का किला सबसे सुदृढ़ होता है। उसके भीतर रह कर कोई भी प्राणी असुरक्षा अनुभव नहीं करता। - अज्ञात
01-04-2017 एक नायक बनो, और सदैव कहो मुझे कोई डर नहीं है। - स्वामी विवेकानन्द
31-03-2017 कर्म ही मनुष्य के जीवन को पवित्र और अहिंसक बनाता है। - आचार्य विनोबा भावे
30-03-2017 एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारों बार ठोकर खानें के बाद ही होता हैं । - स्वामी विवेकानन्द
29-03-2017 उठो, जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक मंजिल हासिल न हो जाए। - स्वामी विवेकानन्द
28-03-2017 ऐसे देश को छोड़ देना चाहिए जहाँ न आदर है, न जीविका, न मित्र, न परिवार और न ही ज्ञान की आशा। - आचार्य विनोबा भावे
27-03-2017 इच्छाशक्ति (Willpower) द्वारा ही सभी कार्य पार किये जा सकते हैं। - स्वामी विवेकानन्द
26-03-2017 आप जैसे विचार करेंगे वैसे आप हो जायेंगे अगर अपने आपको निर्बल मानेंगे तो आप निर्बल बन जायेंगे और यदि जो आप अपने आपको समर्थ मानोंगे तो आप समर्थ बन जायेंगे। - स्वामी विवेकानन्द
25-03-2017 आध्यात्मिक ज्ञान ही के विस्तार से मनुष्य जाति की सब से अधिक सहायता की जा सकती है। - स्वामी विवेकानन्द
24-03-2017 आजाद होने का साहस करो जहाँ तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो ! - स्वामी विवेकानन्द
23-03-2017 असत्य फूस के ढेर की तरह है। सत्य की एक चिनगारी भी उसे भस्म कर देती है। - हरिभाऊ उपाध्याय
22-03-2017 अनुभव-प्राप्ति के लिए काफ़ी मूल्य चुकाना पड़ सकता है पर उससे जो शिक्षा मिलती है वह और कहीं नहीं मिलती। - अज्ञात
21-03-2017 अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं। - पंड़ित जवाहरलाल नेहरू
20-03-2017 अनुभव की पाठशाला में जो पाठ सीखे जाते हैं, वे पुस्तकों और विश्वविद्यालयों में नहीं मिलते। - अज्ञात
19-03-2017 अनंत श्रद्धा और हिम्मत ही मात्र सफलता का रहस्य है। - स्वामी विवेकानन्द
18-03-2017 अच्छी योजना बनाना बुद्धिमानी का काम है पर उसको ठीक से पूरा करना धैर्य और परिश्रम का। - अज्ञात
17-03-2017 अगर दिल और मस्तिष्क के बीच मतभेद हो तो दिल की सुनो। - स्वामी विवेकानन्द
16-03-2017 हमें युवाओं को नौकरी मांगनेवाला बनाने की जगह नौकरी देने वाला बनाना होगा। - डा. एपीजे अब्दुल कलाम
15-03-2017 हम सबकी क्षमता एक जैसी नहीं होती, लेकिन अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए हमारे पास एक जैसे अवसर हैं। - डा. एपीजे अब्दुल कलाम
14-03-2017 सबसे महान जीत प्रेम की होती है, ये हमेशा के लिए दिल जीत लेती है। - अशोक
13-03-2017 सबसे बड़ा धन थोड़े में संतोषपूर्वक जीना है - प्लेटो
12-03-2017 सफलता का रहस्य क्या है ? सही निर्णय। आप सही निर्णय कैसे लेते हैं ? अनुभव से। आप अनुभव कैसे प्राप्त करते हैं ? गलत निर्णय से - डा. एपीजे अब्दुल कलाम
11-03-2017 यदि उद्देश्य नेक ना हो तो ज्ञान बुराई बन जाता है। - प्लेटो
10-03-2017 मैंने कभी भी कोई करने योग्य चीज संयोग से नहीं की, ना ही मेरे कोई आविष्कार इत्तफाक से हुए, वो काम करने से आये। - प्लेटो